लाइव न्यूज़ :

कर्ज से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर जान दी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 10:51 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक किसान ने रविवार को ट्रेन से कटकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

बदौसा थाना की पुलिस ने सोमवार को बताया कि तुर्रा गांव के मजरा बगलन पुरवा के रहने वाले किसान पप्पू उर्फ गंगा प्रसाद (48) रविवार को शांतिधाम स्कूल के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृत किसान के भाई फूलचंद्र के हवाले से पुलिस ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी पत्नी सीमा की गुर्दे की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उसके इलाज के लिए उसने अपना ई-रिक्शा भी बेच दिया था, जिससे वह घर खर्च भी नहीं निकाल पा रहा था।

फूलचंद्र ने पुलिस को बताया कि पप्पू बटाई पर कृषि भूमि पर खेती कर रहा था लेकिन फसल अच्छी नहीं हुई। चार साल पहले उसने किसान क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कर्ज लिया था, जिसे वह वापस नहीं कर पाया था।

पुलिस ने बताया कि मृत किसान की दो बेटियों रचना और सीमा की 29 मई को शादी तय है। घर में आर्थिक तंगी भी थी, संभवतः कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए