लाइव न्यूज़ :

कर्ज और बेरोजगारी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: June 18, 2021 12:28 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),18 जून कर्ज तथा बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर आत्महत्या कर ली।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले राकेश दास (32) ने सेक्टर 12 स्थित एक होटल में बीती रात कमरा बुक कराया था और देर रात को पुलिस को उसकी मौत की सूचना मिली। वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दास ने एक गैस सिलेंडर के माध्यम से मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और उससे गैस मुंह में जा रही थी। नाइट्रोजन गैस शरीर में जाने की वजह से उसकी मौत हुई।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पहले रिलायंस जिओ कंपनी में काम करता था। पांच माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई, जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी थी। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इस प्रक्रिया में भी काफी खर्च हुआ। सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ऊपर पांच लाख रुपए से ज्यादा का कर्जा है। उसने एक कंपनी में बृहस्पतिवार को ही नौकरी शुरू की थी, लेकिन वह नौकरी उसके स्तर की नहीं थी। अतः एक डिलीवरी देने के बाद वह काम पर नहीं गया, तथा सेक्टर-12 स्थित एक होटल में उसने कमरा बुक करा लिया।

वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने मरने का यह तरीका इंटरनेट में देखा था। उसने अपने परिवार के लोगों से माफी भी मांगी है। दास का छह वर्ष का एक बच्चा है, जबकि दो माह पहले दूसरा बच्चा पैदा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अगर मृतक के परिजन किसी खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो उसकी जांच की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू