लाइव न्यूज़ :

नेटवर्क में परेशानी, अब सरकार दिलाएगी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:56 IST

Open in App

रायपुर, दो दिसंबर छत्तीसगढ़ में नीट परीक्षा में सफल छात्र, जो दूरस्थ अंचलों के नेटवर्क में परेशानी के कारण काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें राज्य सरकार ने मेडिकल कालेज में प्रवेश दिलाने का फैसला किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के दूरस्थ इलाके जहां नेटवर्क और अन्य तकनीकी कारणों से नीट परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राएं जो काउंसलिंग के लिए निर्धारित समय पर अपना पंजीयन नहीं करा सके थे, उन्हें अब राज्य के निजी मेडिकल कॉलेजों में पेमेंट सीट पर प्रवेश दिलाने का निर्देश दिया है। इसका खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य के दूरस्थ आदिवासी अंचलों के ऐसे सभी होनहार बच्चों का एमबीबीएस में दाखिला के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के 27 छात्र-छात्राओं ने नीट परीक्षा पास की थी लेकिन नेटवर्क की परेशानी के कारण प्रथम काउंसलिंग में उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका था।

अधिकारियों ने बताया कि इस सम्बन्ध में जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने अपने स्तर पर पंजीयन कराने का प्रयास किया और राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय काउंसलिंग से पहले इनका रजिस्ट्रेशन कराया गया लेकिन यह छात्र चयन से वंचित रह गए। राज्य में पंजीयन के लिए द्वितीय अवसर नहीं होने से उनका पंजीयन नहीं कराया जा सका।

उन्होंने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के बाद इनमें से दो छात्राएं पदमा मडे और पीयूषा बेक एमबीबीएस में प्रवेश की पात्रता रखती हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इन छात्राओं का राज्य के निजी कॉलेजों में दाखिले की कार्यवाही की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि आगे भी यदि इनमें से कोई छात्र कटॉफ के बाद प्रवेश के लिए पात्र पाए जाते हैं तो उन्हें भी निजी कॉलेजों की पेमेंट सीट पर दाखिला दिलाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा