लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरारि शरण बनाये गए बिहार के नए मुख्य सचिव

By भाषा | Updated: May 1, 2021 18:58 IST

Open in App

पटना, एक मई बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी त्रिपुरारि शरण को अगले आदेश तक के लिए प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है ।

बिहार के सामान्य प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष त्रिपुरारि शरण को अगले आदेश तक प्रदेश के मुख्य सचिव बनाया गया है ।

बिहार के मुख्य सचिव तैनात अरुण कुमार सिंह की कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को मौत के बाद यह पद रिक्त हुआ था ।

बिहार सरकार द्वारा जारी उक्त अधिसूचना के अनुसार भाप्रसे के 1986 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक बिहार राजस्व पर्षद के अध्यक्ष.सह.सदस्य के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह फिलहाल सामान्य प्रशासन विभागए में मुख्य जाँच आयुक्त थे।

भाप्रसे के 1988 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जाच आयुक्त बनाया गया है । वह वर्तमान में बिहार राज्य योजना पर्षद में मुख्य परामर्शी के पद पर तैनात थे।

भाप्रसे के 1989 बैच की अधिकारी वन्दना किनी जो अगले आदेश तक श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया जाता है। किनी अगले आदेश तक कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी । वह भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त पद वर्तमान में तैनात थीं।

भाप्रसे 1993 बैच के अधिकारी मिहिर कुमार सिंह अगले आदेश तक तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव थे।

भाप्रसे 2000 बैच के अधिकारी प्रेम सिंह मीणा अगले आदेश तक भागलपुर प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर पदस्थापित किया गया है। मीणा अगले आदेश तक मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। वह वर्तमान में वित्त विभाग में सचिव थे।

भाप्रसे 2005 बैच के अधिकारी मनीष कुमार अगले आदेश तक दरभंगा प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर पदरथापित किया गया है। वह वर्तमान में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्‍त के पद पर तैनात थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू