लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा आदिवासी परिषद चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है मतगणना

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:48 IST

Open in App

अगरतला, 10 अप्रैल त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) की 30 सीटों के लिए हुए चुनाव में मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही है। टीटीएएडीसी पूर्वोत्तर राज्य के करीब दो-तिहाई हिस्से का कामकाज देखता है।

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रदेश सचिव प्रसन्नजीत भट्टाचार्जी ने पत्रकारों को बताया कि मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और अभी तक कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

टीटीएएडीसी की 30 में से 28 सीटों के लिए चुनाव छह अप्रैल को हुए और बाकी की दो सीटों पर राज्य सरकार की सलाह पर राज्यपाल द्वारा सदस्य नामित किए जाएंगे।

भट्टाचार्जी ने बताया कि अभी तक किसी भी नतीजे की घोषणा नहीं की गई है।

राज्य में 1,244 मतदान केंद्रों पर हुए चुनावों में कुल 157 उम्मीदवार खड़े थे। हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच 8.65 लाख मतदाताओं में से 85.14 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

आदिवासी परिषद का चुनाव पिछले साल 17 मई को होना था लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल