लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: पूर्व भाजपा नेता ने टीएमसी में की वापसी, भाजपा पर केवल वोट के लिए धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 15:21 IST

राजीब बनर्जी ने राज्य की भाजपा सरकार पर रोजगार और कृषि को लेकर किए गए चुनावी वादों को भी पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा पर केवल वोट हासिल करने के लिए धार्मिक राजनीतिक करने का आरोप लगाया.

Open in App
ठळक मुद्देराजीब बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया था.त्रिपुरा में अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में वापस टीएमसी में शामिल हो गए.

अगरतला: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थामने वाले राजीब बनर्जी रविवार को त्रिपुरा में टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में वापस टीएमसी में शामिल हो गए.

भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती बताते हुए राजीब ने कहा कि दोबारा शामिल करने के लिए वह अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी के आभारी हैं.

उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर रोजगार और कृषि को लेकर किए गए चुनावी वादों को भी पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा पर केवल वोट हासिल करने के लिए धार्मिक राजनीतिक करने का आरोप लगाया.

राजीब ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों से ममता बनर्जी में विश्वास करने के लिए कहूंगा. मेरा मानना है कि वह केवल बंगाल की ही नहीं बल्कि देश की भी नेता हैं.

बता दें कि, सुवेंदु अधिकारी के बाद राजीब बनर्जी को शामिल करना भाजपा की बड़ी कामयाबी थी लेकिन वह अपनी सीट डोमजुर से खड़े होने के बावजूद हार गए.

वहीं, बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद ममता बनर्जी गोवा और त्रिपुरा में पूरे जोरशोर भाजपा के खिलाफ लड़ाई में जुट गई हैं.

टॅग्स :त्रिपुराBJPटीएमसीममता बनर्जीMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं