लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा की राजनीतिक पार्टियों और नागरिक समाज ने बांग्लादेश हिंसा की निंदा की

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:57 IST

Open in App

अगरतला, 17 अक्टूबर त्रिपुरा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और नागरिक समाज संगठनों ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल में दुर्गा पूजा पंडालों में हुई तोड़फोड़ और हिंदुओं पर हमले की निंदा की है। त्रिपुरा की करीब 865 किलोमीटर लंबी सीमा बांग्लादेश से लगती है। वहीं, मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब ने उम्मीद जताई कि शेख हसीना सरकार उपद्रवियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि देब ने शनिवार को बांग्लादेश में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के दोरईस्वामी को फोन कर पड़ताल की कि वास्तव में पड़ोसी देश में क्या हुआ है और हिंदू समुदाय की रक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दोरईस्वामी ने बातचीत के दौरान विश्वास दिलाया कि उन्होंने उन दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया है जहां पर कथित हमला हुआ है और बांग्लादेश सरकार इस मामले को सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।

बाद में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसी घटना, चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में हो, बेहद अफसोसनाक है। मुझे बांग्लादेश की सरकार और प्रधानमंत्री शेख हसीना पर पूरा भरोसा है। मैं निश्चिंत हूं कि वह ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगी।’’

तृणमूल कांग्रेस ने बांग्लादेश में हुए हमले की निंदा करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित ‘चुप्पी’ पर आश्चर्य व्यक्त किया।

तृणमूल कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के समन्वयक सुबल भौमिक ने कहा, ‘‘हमारे संज्ञान में अबतक हमारे प्रधानमंत्री का बयान नहीं आया है। बांग्लादेश सरकार ने भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत नहीं की है। हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे को हसीना के समक्ष उठाएं।’’

इस बीच, त्रिपुरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अरुणोदय साहा के नेतृत्व में राज्य के नागरिक समुदाय के संगठनों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त मोहम्मद जुबैद हुसैन से मिला और सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों को तत्काल दंडित करने की मांग की।

सिपाही जिला की प्रसिद्ध दुर्गापूजा समिति के वरिष्ठ सदस्य अब्दुल मोमिन ने कहा कि हिंदू और मुस्लिम हर साल सब डिवीजन में भाईचारे के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं और पड़ोसी देश के लोगों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के विभिन्न इलाकों से दुर्गा पूजा पंडालों औ मंदिरों पर हमले की खबरें आई थीं। इस सप्ताह के शुरुआत में हसीना ने कहा कि जो लोग सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह