लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा : ‘अवसाद ग्रस्त’ व्यक्ति के हमले में मारे गए पांच लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 12:48 IST

Open in App

अगरलता, 27 नवंबर त्रिपुरा के खोवई जिले में एक ‘अवसादग्रस्त ’ के हमले में शनिवार को पांच लोगों की मौत हो गई जिनमें एक पुलिस निरीक्षक भी शामिल है। इस हमले में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अवर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजीव सेनगुप्ता ने बताया कि शेरातली गांव में प्रदीप देबरॉय नामक व्यक्ति ने अपने घर में अचानक ही अपनी दो किशोरवय बेटियों और छोटे भाई पर हमला कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी को गंभीर हालत में खोवई जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सेनगुप्ता ने बताया कि इसके बाद देबरॉय ने सड़क पर एक ऑटोरिक्शा चालक को रोका और उसकी हत्या कर दी। इस हमले में ऑटोरिक्शा चालक का बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

उन्होंने बताया कि दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

एएसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर निरीक्षक सत्यजीत मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। देबरॉय ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। अगरतला शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में इलाज के दौरान मलिक की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि देबरॉय गत कुछ दिनों से अवसाद ग्रस्त था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?