लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा पुलिस ने उच्चतम न्यायालय के चार वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:00 IST

Open in App

अगरतला, पांच नवंबर त्रिपुरा पुलिस ने मुसलमानों को निशाना बनाते हुए हाल में हुई हिंसा के बारे में अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से कथित रूप से साम्प्रदायिक विद्वेष को बढ़ावा देने के आरोप में उच्चतम न्यायालय के चार वकीलों के खिलाफ सख्त यूएपीए और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

पश्चिम त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक माणिक दास ने शुक्रवार को बताया कि वकीलों को नोटिस देते हुए उन्हें 10 नवंबर तक पूछताछ के लिए पुलिस के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उच्चतम न्यायालयों के वकीलों का एक समूह पिछले मंगलवार को त्रिपुरा आया था और उनके दौरे के बाद हमने देखा कि सोशल मीडिया में कई पोस्ट में हाल की साम्प्रदायिक घटनाओं के संबंध में असंतोष जताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह जानना चाहती है कि क्या उन्होंने ये पोस्ट किए या ये फर्जी पोस्ट थे।’’

अगर वे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून के तहत दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें सात साल तक की जेल की सजा हो सकती है। जिन लोगों को नोटिस भेजे गए हैं उनमें उच्चतम न्यायालय के वकील एहतेशाम हाश्मी, लॉयर्स फॉर डेमोक्रेसी के संयोजक वकील अमित श्रीवास्तव, एनसीएचआरओ के राष्ट्रीय सचिव अंसार इंदौरी और पीयूसीएल सदस्य मुकेश कुमार शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में महिलाओं समेत मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया गया और एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गयी।

गौरतलब है कि पड़ोसी बांग्लादेश में साम्प्रदायिक हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गयी रैली के दौरान 26 अक्टूबर को चमटीला में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गयी और दो दुकानों को फूंक दिया गया।

उत्तरी त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्ती ने बताया था कि नजदीक के रोवा बाजार में मुसलमानों के तीन मकानों और कुछ दुकानों को भी लूटा गया।

वकीलों को दिए नोटिस में पुलिस ने उनसे अपने सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने और 10 नवंबर तक जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित