लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा : 17 जुलाई तक बढ़ाया गया कोविड संबंधी कर्फ्यू

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:25 IST

Open in App

अगरतला, 10 जुलाई त्रिपुरा में कोरोना वायरस के 'डेल्टा प्लस' स्वरूप का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने कई शहरी इलाकों में 15 घंटे के दैनिक कर्फ्यू को 17 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्व सचिव तनुश्री देबबर्मा ने कहा कि इसके अलावा सरकार ने शनिवार और रविवार को कर्फ्यू की अवधि में दो घंटे का इजाफा करने की भी घोषणा की है।

देबबर्मा ने बताया कि अगरतला नगर निगम और 12 अन्य शहरी स्थानीय निकायों में सप्ताह के दिनों में अपराह्न दो बजे से सुबह पांच बजे तक जबकि शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा, ''कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को दोपहर 12 बजे से सुबह पांच बजे तक और सप्ताह के अन्य दिनों में अपराह्न दो बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू सख्ती से लागू किया जाएगा।''

राजस्व सचिव ने बताया कि अगरतला, रानीरबाजार, जिरानिया नगर, उदयपुर, कैलाशहर, धर्मनगर, खोवाई, बेलोनिया, कुमारघाट, तेलियामुरा, सोनमुरा नगर, अमरपुर नगर और सबरूम नगर में 17 जुलाई तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा।

त्रिपुरा के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस और डेल्टा स्वरूप के कई मामले सामने आए हैं। कोविड​​-19 के लिए राज्य निगरानी अधिकारी डॉ दीप कुमार देबबर्मा ने कहा कि 138 नमूनों में 'डेल्टा प्लस', 10 में 'डेल्टा' और तीन में यूके वैरिएंट का पता चला है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के 'डेल्टा' और 'डेल्टा प्लस' स्वरूप को बेहद संक्रामक माना जा रहा है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ये महामारी की संभावित तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू