लाइव न्यूज़ :

खुदकुशी से दंपत्ति की मौत के मामले में त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने जांच के लिये बनाई एसआईटी

By भाषा | Updated: June 7, 2021 18:39 IST

Open in App

अगरतला, सात जून त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने दक्षिण त्रिपुरा जिले में एक ‘अवैध अदालत’ (कंगारू कोर्ट) द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद 23 वर्षीय एक लड़की के खुदकुशी करने के मामले में जांच के लिये विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित की मौत के कुछ दिन बाद उसके पति ने भी खुदकुशी कर ली थी। तीन सदस्यीय एसआईटी में त्रिपुरा पुलिस के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान की कमांडेंट लकी चौहान, बेलोनिया की उप संभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सौम्या देबबर्मन और त्रिपुरा मानवाधिकार आयोग की प्रभारी बबीता भट्टाचार्जी होंगी।

मुख्य न्यायाधीश अकील ए कुरैशी और न्यायमूर्ति शुभाशीष तालपात्रा की एक खंडपीठ ने शुक्रवार को एसआईटी को निर्देश दिया कि वह 25 जून को मामले की सुनवाई की अगली तारीख पर अपनी रिपोर्ट पेश करे। पुलिस के मुताबिक एक ‘अवैध अदालत’ ने महिला पर विवाहेतर संबंधों का आरोप लगाकर सबरूम उपसंभाग के बेतागा में कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र घुमाया था और उसे जूतों की माला भी पहनाई गई थी।

कथित प्रताड़ना के कुछ दिन बाद छह मई को गांव में महिला ने कथित तौर पर खुदकुशी कर जान दे दी थी। कुछ स्थानीय समाचारपत्रों में यह खबर प्रकाशित होने के बाद अदालत ने एक जनहित याचिका के आधार पर इस मामले पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। अदालत ने एसआईटी से पीड़िता के पति की मौत को भी अपनी जांच के दायरे में रखने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos