लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सरकार ने 1,868 रु प्रति क्विंटल के एमएसपी पर किसानों से धान की खरीदारी शुरू की

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:39 IST

Open in App

अगरतला, नौ जून त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि राज्य सरकार ने 20,000 मीट्रिक टन (एमटी) खरीदने के लक्ष्य के साथ 18.68 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदारी का दूसरा चरण शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि इस रबी सीजन में मंगलवार को राज्य के आठ जिलों में कुल 29 केंद्र खोले गए हैं और किसानों ने धान बेचना शुरू कर दिया है।

देब ने बंगाली में फेसबुक पोस्ट में कहा कि भाजपा-आईपीएफटी सरकार के सत्ता में आने से पहले राज्य में किसानों से सीधे एमएसपी पर धान खरीदने के लिए ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

देब ने कहा, "त्रिपुरा सरकार किसानों से 1,868 रुपये प्रति क्विंटल पर धान खरीद रही है। राज्य सरकार इस पर 37.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा, अतिरिक्त खर्च 6.87 करोड़ रुपये होगी।"

उन्होंने राज्य भर के किसानों से अपने धान को निकटतम कृषि विभाग या उप-मंडल मजिस्ट्रेट के कार्यालय में बेचने और न्यूनतम समर्थन मूल्य हासिल करने का भी आग्रह किया।

इस बीच, खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज कांति देब ने कहा कि भाजपा-आईपीएफटी सरकार के सत्ता में आने के बाद तीन साल पहले न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ धान की खरीद शुरू हो गई थी और पिछले तीन वर्षों में किसानों से 60,000 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई, जिसका उन्हें आर्थिक रूप से लाभ हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग