लाइव न्यूज़ :

भावी पीढ़ी की भलाई के लिए त्रिपुरा सरकार तैयार कर रही है 'विजन 2047'

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:57 IST

Open in App

अगरतला, 18 दिसंबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि राज्य सरकार ने नयी पीढ़ी के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के निर्माण के लिए अगले 25 वर्षों के लिए एक कार्य योजना 'विजन 2047' तैयार करने की शुरुआत कर दी है।

मुख्यमंत्री ने यहां शुक्रवार को 'विजन 2047' पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने मुख्य रूप से छह क्षेत्रों - शासन, बुनियादी ढांचा, संचार और रसद, उद्योग और निवेश, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा प्राथमिक क्षेत्र में लक्ष्य निर्धारित करके तीन महीने पहले यह योजना शुरू की थी।

यह बताते हुए कि योजना एवं समन्वय विभाग और सुशासन केंद्र ने संयुक्त रूप से इस विजन पर काम शुरू किया है, देब ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि 'विजन 2047' दस्तावेज़ को अंतिम रूप देने से पहले विशेषज्ञों, बुद्धिजीवियों और अन्य क्षेत्रों के लोगों से सुझाव मांगे जाएंगे। देब ने यह भी कहा कि राज्य सरकार नागरिक केंद्रित सेवाओं के तेजी से वितरण को सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए त्रिपुरा निवेश शिखर सम्मेलन में सीमावर्ती राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 3,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा करते हुए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां