लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा सरकार ने राज्य में कोविड कर्फ्यू की मीयाद 25 जून तक बढ़ाई

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:17 IST

Open in App

अगरतला, 18 जून त्रिपुरा सरकार ने राजधानी अगरतला सहित अन्य शहरी निकायों में दोपहर दो बजे से सुबह पांच बजे तक लागू कोविड कर्फ्यू की मीयाद 25 जून तक के लिए बढ़ा दी है। यह जानकारी यहां जारी अधिसूचना में दी गई।

हालांकि, सरकार ने गांवों में शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रात्रि कर्फ्यू को हटा दिया है। त्रिपुरा में 16 मई को सबसे पहले पाबंदी लगाई गई थी और इसे 18 जून को समाप्त होना था।

मुख्य सचिव आलोक कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा कि कोविड कर्फ्यू अगरतला नगर निगम के अधिकार क्षेत्र और 11 अन्य शहरी निकायों में 19 जून से 25 जून तक लागू रहेगा। यह पांबदी मोहनपुर, रानीबाजार, उदयपुर, विशालगढ़, कुमारघाट, कैलाशहर, पानीसागर, खोवई, बेलोनिया और शांतिबाजार नगर परिषद के अलावा जीरानिया नगर पंचायत में लागू रहेगा।

अधिसूचना के मुताबिक, गली मोहल्ले की दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान कड़े कोविड-19 नियमों का अनुपालन करते हुए सुबह छह बजे से दो बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि, शॉपिंग मॉल और मार्केट काम्प्लेक्स बंद रहेंगे और बाजार समिति सामाजिक दूरी का अनुपालन कराने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात कर सकती है।

अधिसूचना में कहा गया कि जरूरी काम के लिए वाहनों का परिचालन केवल सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक ही किया जा सकेगा। हालांकि, चिकित्सा आपूर्ति के लिए वाहनों का परिचालन दोपहर दो बजे के बाद भी हो सकेगा। छूट वाली श्रेणियों के अलावा लोगों की आवाजाही पर दोपहर दो बजे से सुबह पांच बजे तक पूर्ण रोक रहेगी।

मुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी और निजी कार्यालय शाम चार बजे तक 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। हालांकि, सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, शैक्षणिक और अन्य समागम पर रोक रहेगी। केवल 20 प्रतिभागियों के साथ जरूरी सरकारी बैठक की ही मंजूरी होगी।

अधिसूचना के मुताबिक सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, व्यायाम शाला, तरण-ताल, सैलून और बार पूरी अवधि तक बंद रहेंगे लेकिन रेस्तरां दोपहर दो बजे तक खोले जा सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी