लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा उभर रहा है प्रतिमान राज्य के रूप में : गिरिराज सिंह

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:51 IST

Open in App

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा देश में तेजी से उभरता एक प्रतिमान राज्य है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे पूर्वोत्तर का विकास करने के पक्ष में है और यह क्षेत्र भविष्य में विकास का द्वार बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ मुझे खुशी है कि त्रिपुरा एक तेजी से उभरता प्रतिमान राज्य है । राज्य का असली विकास भाजपा के 2018 में सत्ता में आने के बाद ही शुरू हुआ। ’’ उन्होंने यहां स्वयं सहायता समूहों के साथ संवाद के दौरान कहा, ‘‘ विकास की पूर्वशर्तों में एक महिलाओं का सशक्तिकरण है। त्रिपुरा में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। ’’ सिंह ने 1014 स्वयं सहायता समूहों के लिए राज्य सरकार द्वारा मंजूर 35 करोड़ रूपये के चेक वितरित किये। उससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्य का दौरा किया था एवं त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों के लिए 1300 करोड़ रूपये की परियोजना की त्वरित मंजूरी का वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह