लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा : अगरतला सहित 14 नगर निकायों का चुनाव बृहस्पतिवार को

By भाषा | Updated: November 24, 2021 15:51 IST

Open in App

अगरतला, 24 नवंबर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला सहित 14 नगर निकायों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा जिनपर जीत के लिए एक बार राज्य पर मजबूत पकड़ रखने वाली माकपा, मौजूदा समय में राज्य की सत्ता पर काबिज भाजपा और प्रदेश में पैठ बनाने की कोशिश कर रही तृणमूल कांग्रेस मुकाबले में हैं। यह चुनाव अदालती मुकदमों, गिरफ्तारियों और राजनीतिक दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच हो रहे हैं।

भाजपा ने त्रिपुरा के सभी नगर निकाय सीटों के लिए अपने प्रत्याशी उतारे हैं और अगरतला नगर निगम (एमएसी) और 19 नगर निकायों की 334 सीटों में से 112 सीटों पर निर्विरोध जीत चुकी है। बाकी बची सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है।

तृणमूल कांग्रेस राज्य में भाजपा का मुकाबला करने के लिए लगातार अपने नेताओं को भेज रही है। तृणमूल वर्ष 2023 में भाजपा को त्रिपुरा की सत्ता से बेदखल करने के लिए अगरतला और अन्य स्थानों पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है जबकि माकपा के लिए मौका है कि वह साबित कर सके कि उसका अब भी राज्य में जनाधार बाकी है।

राज्य में 36 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद 222 सीटों के लिए 785 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में अगरतला नगर निगम के अलावा 13 नगर परिषद और छह नगर पंचायत के लिए चुनाव होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है