लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा चुनाव आयोग ने जिला परिषद चुनावों को छह अप्रैल तक के लिए स्थगित किया

By भाषा | Updated: March 13, 2021 15:46 IST

Open in App

अगरतला, 13 मार्च राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिपुरा जिला परिषद चुनाव को दो दिनों तक यानी छह अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।

पहले यह चुनाव चार अप्रैल को होना था लेकिन कुछ राजनीतिक दलों और ईसाई समुदाय के एक निकाय ने इस दिन ‘ईस्टर संडे’ होने के कारण इस पर आपत्ति जताई थी।

तीस सदस्यीय त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) का चुनाव पहले चार अप्रैल को निर्धारित किया गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव प्रसेनजीत भट्टाचार्जी ने कहा, ‘‘राज्य के राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों ने आयोग से चुनाव की तिथि बदलने के लिए अनुरोध किया था।’’

उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के संज्ञान में यह लाया गया कि चार अप्रैल को मतदान कराना लोगों एक बड़े वर्ग के लिए असुविधानजनक होगा क्योंकि ईस्टर संडे होने के कारण वह दिन उनके लिए एक खास महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि ईस्टर संडे के स्थानीय महत्व को ध्यान में रखते हुए स्वायत्त जनजातीय प्रशासनिक निकाय के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

परिणामों की घोषणा 10 अप्रैल को की जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए