त्रिपुरा में कोरोना के खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, 151 सैंपल्स के टेस्ट में 90 में हुई पुष्टि

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2021 08:46 IST2021-07-10T08:35:17+5:302021-07-10T08:46:45+5:30

त्रिपुरा में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 90 केसों की पुष्टि हुई है। यह मामले 151 सैंपल के टेस्ट के बाद सामने आए हैं।

Tripura Delta plus variant 90 cases confirmed after 151 RT PCR samples test | त्रिपुरा में कोरोना के खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता, 151 सैंपल्स के टेस्ट में 90 में हुई पुष्टि

त्रिपुरा में डेल्टा वैरिएंट के 90 केस मिलने की पुष्टि

Highlightsत्रिपुरा में कोरोना के खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट ने बढ़ाई है चिंता151 सैंपल के जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद इसमें 90 मामले डेल्टा प्लस वैरिएंट के मिलेत्रिपुरा में अभी तक कोरोना से 574 लोगों की मौत हो चुकी है, 5152 हैं एक्टिव केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कम होती जा रही हो लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। जानकार भी लगातार इसे लेकर आगाह कर रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को त्रिपुरा में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 90 मामले मिलने की पुष्टि हुई है।

पूर्वोत्तर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में डेल्टा प्लस के वैरिएंट मिलने की बात सामने आई है। दरअसल 151 सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए पश्चिम बंगाल भेजे गए थे। इस 151 में से 90 डेल्ट प्लस के वैरिएंट मिले।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कुछ सैंपल डेल्टा और अल्फा वैरिएंट के भी मिले हैं। बता दें कि भारत में दूसरी लहर के लिए डेल्टा वैरिएंट ही मुख्य रूप से जिम्मेदार था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसे चिंताजनक बताया था। बाद में इसके एक अन्य अन्य वैरिएंट डेल्टा प्लस की भी जानकारी सामने आई थी।

त्रिपुरा में आज से वीकेंड कर्फ्यू

इस बीच त्रिपुरा में आज से सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू की भी शुरुआत हो रही है। इसका मकसद संक्रमण के चेन को तोड़ना है। त्रिपुरा अगरतला में अभी संक्रमण दर 10 प्रतिशत है।

त्रिपुरा में अब तक कुल 56,169 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 574 लोगों की मौत हो गई है जबकि राज्य में एक्टिव केस की संख्या 5152 है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार राज्य में 50 से 60 प्रतिशत नए केस कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही आए।  

वहीं, केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बताया कि भारत में पिछले सप्ताह सामने आए कोविड-19 के आधे से अधिक मामले महाराष्ट्र और केरल के हैं। इनमें 80 प्रतिशत महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत 15 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 90 जिलों से सामने आए हैं। बताते चलें कि भारत में कोरोना से अब तक 4 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

Web Title: Tripura Delta plus variant 90 cases confirmed after 151 RT PCR samples test

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे