लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मन ने दिया इस्तीफा, ट्विटर पर लिखी आपबीती

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2019 13:20 IST

त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मन ने कहा कि आज जब मैं सोकर उठे तो रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। आज के दिन की शुरुआत मैं झूठ बोलने वालों और अपराधियों को बिना सुने कर रहा हूं।

Open in App

कांग्रेस को त्रिपुरा में बड़ा झटका लगा है। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मन ने मंगलवार (24 सितंबर) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी में भ्रष्टाचार और समूहवाद के गंभीर आरोप लगाए हैं। बर्मन ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर घोषणा करते हुए दिया है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आज जब मैं सोकर उठे तो रिलैक्स महसूस कर रहा हूं। आज के दिन की शुरुआत मैं झूठ बोलने वालों और अपराधियों को बिना सुने कर रहा हूं, आज मुझे ये फिक्र नहीं है कि मेरा कौन सा साथी मेरे पीठ में छुरा घोंपेगा, मुझे गोलबंदी नहीं करनी पड़ रही है, न ही मुझे हाई कमान से ये सुनना पड़ रहा है कि कैसे भ्रष्ट लोगों को पार्टी के ऊंचे ऊंचे पदों पर बिठाया जाए, आज जब से मैं सुबह सोकर उठा हूं तब से एहसास हुआ कि इन गलत तत्वों की वजह से मेरी सेहत और जिंदगी को कितना नुकसान हुआ। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मैं भ्रष्ट तत्वों को पार्टी के ऊंचे पदों पर बिठाने के लिए तैयार नहीं था, जोकि हमारे प्रदेश बर्बाद करेंगे। मैंने कोशिश की और शायद मैं हार गया लेकिन शुरू से ही इस लड़ाई में अकेला होने पर मैं कैसे जीत सकता था?' बता दें कि बर्मन उस समय से पार्टी के अंदर विरोध का सामना कर रहे थे जिस समय से उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने असम जैसे एनआरसी को राज्य में लागू करने के लिए कहा था। इसके बाद से पार्टी उनसे खफा बताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि बर्मन पर याचिका को वापस लेने का दबाव डाला जा रहा था।

हाल ही में बर्मन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी और कहा था कि मैं याचिका वापस नहीं लूंगा। मैं एनआरसी की याचिका वापस लेने से समझौता नहीं कर रहा हूं। मैं लोगों को धोखा नहीं दे सकता। 

टॅग्स :कांग्रेसत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां