लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 821 नामांकन वैध पाए गए, भाजपा ने सभी 334 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:12 IST

Open in App

अगरतला, छह नवंबर राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि अगरतला नगर निगम (एएमसी), 13 नगर परिषदों और छह नगर पंचायतों सहित त्रिपुरा में 20 नगर निकायों के चुनाव के लिए 821 नामांकन दाखिल किए गए, जो जांच के बाद वैध पाए गए।

पूर्वोत्तर राज्य में निकाय चुनाव 25 नवंबर को होने हैं। परिणाम तीन दिन बाद 28 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

एएमसी की 51 सहित कुल 334 सीटों पर मतदान होगा।

सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 334 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि विपक्षी माकपा ने 212 सीटों पर, भाकपा ने छह सीटों पर, एआईएफबी ने पांच सीटों पर और आरएसपी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

टीएमसी ने 124 सीटों पर और कांग्रेस ने 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक 29 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं, नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 3 नवंबर थी।

अधिकारियों ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव