लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा निकाय चुनाव: शाम चार बजे तक 75.04 प्रतिशत मतदान, विपक्ष ने लगाया धांधली का आरोप

By भाषा | Updated: November 25, 2021 19:28 IST

Open in App

अगरतला, 25 नवंबर त्रिपुरा के 14 नगर निकायों के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक 4.93 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से लगभग 75.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान विपक्षी दलों ने राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाया, हालांकि, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) की ओर से कहा गया कि मतदान से संबंधित क्षेत्रों में झड़प या वोटिंग मशीन की समस्या से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मतदान की प्रक्रिया प्रातः सात बजे शुरू हुई और शाम चार बजे के बाद तक जारी रही।

अधिकारियों ने बताया कि दिन के अंत तक मत प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है। विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर हमला हुआ और उन्हें मतदान करने से रोका गया।

आज तृणमूल नेता सुबल भौमिक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ यहां धरना प्रदर्शन किया और राज्य निर्वाचन आयोग पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का पक्ष लेने का आरोप लगाया। भौमिक ने कहा कि बूथ जाम कर और अन्य तरीकों से मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नतीजे आने पर जनता का मत सामने नहीं आएगा। मतदान की प्रक्रिया में गलत तरीकों का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने सत्तारूढ़ दल की तरफदारी की है।”

तृणमूल कांग्रेस की संचालन समिति के राज्य समन्वयक भौमिक ने कहा, “तृणमूल के कई उम्मीदवारों के आवासों पर कल रात (बुधवार) हमला किया गया और उनके घर जलाने का प्रयास किया गया। पार्टी के कम से कम पांच कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ और कई समर्थकों को मतदान करने से रोका गया। पुलिस केवल मूकदर्शक बन कर खड़ी रही।”

माकपा की ओर से भी कहा गया कि “भाजपा समर्थित गुंडों” ने चुनाव में धांधली की। माकपा के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि मतदान की प्रक्रिया “तमाशा” बनकर रह गई। चौधरी ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने नगर निकाय के चुनावों में ऐसी अशांति पहले नहीं देखी थी। एसईसी से बार-बार शिकायत करने के बावजूद मुक्त और निष्पक्ष तरीके से चुनाव नहीं कराये गए।”

हालांकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों का खंडन किया है। भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा, “तृणमूल और माकपा निराधार आरोप लगा रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव में उनकी पराजय होगी। चुनाव अच्छे माहौल में संपन्न हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल