लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पोस्ट में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का बेटा बंदूक के साथ दिखा, कांग्रेस ने जांच की मांग की

By भाषा | Updated: October 11, 2019 06:03 IST

त्रिपुरा में विपक्षी कांग्रेस ने उस फेसबुक पोस्ट की जांच कराने की मांग की है, जिसमें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के किशोर बेटे कथित तौर पर एक ‘लाइट मशीन गन’ (एलएमजी) लिये नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबल भौमिक ने कहा कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नेबेंदू भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस नेता ने राज्य में पहचान खोने के बाद निजी हमले शुरू कर दिए हैं।

त्रिपुरा में विपक्षी कांग्रेस ने उस फेसबुक पोस्ट की जांच कराने की मांग की है, जिसमें मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव के किशोर बेटे कथित तौर पर एक ‘लाइट मशीन गन’ (एलएमजी) लिये नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबल भौमिक ने कहा कि पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है क्योंकि संबद्ध व्यक्ति मुख्यमंत्री का बेटा है।

भौमिक ने कहा, ‘‘दुर्गा पूजा के दौरान मुख्यमंत्री के बेटे को एक बंदूक के साथ घूमते देखा गया। बंदूक के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। यह लोगों के लिए खतरनाक है। हम मामले की जांच चाहते हैं ताकि पता किया जा सके कि उसे बंदूक कैसे मिली और क्या वह लाइसेंसी थी।’’

उल्लेखनीय है कि देब का 17 वर्षीय बेटा यहां अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि सेवा नियमों के अनुसार आम लोगों को सरकारी बंदूक रखने की इजाजत नहीं है। हालांकि, उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नेबेंदू भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस नेता ने राज्य में पहचान खोने के बाद निजी हमले शुरू कर दिए हैं। 

टॅग्स :फेसबुकत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे