लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को उपहार के तौर पर भेजेंगे अनानास

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:05 IST

Open in App

अगरतला, नौ जुलाई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भेंट के रूप में ‘क्वीन’ अनानास की खेप भेजने वाले हैं। इससे पहले हसीना ने ‘हरिभंगा’ आमों की खेप उन्हें भेंट के तौर पर भिजवायी थी।

अनानास की खेप को शनिवार को ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में भेजा जाएगा। इसका वजन, शेख हसीना द्वारा भेजे गए प्रसिद्ध ‘हरिभंगा’ आमों के पैकेटों के वजन के दोगुने से थोड़ा अधिक होगा। अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त मोहम्मद जुबैद हुसैन ने सोमवार को 300 किलोग्राम आमों की खेप देब को सौंपी थी।

‘हरिभंगा’ आम बांग्लादेश के रंगपुर जिले में उगाए जाने वाले आमों की एक प्रसिद्ध किस्म है, जिसकी बाहर के बाजारों में काफी मांग है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बदले में क्वीन’ अनानास के 650 किलोग्राम वजन के लगभग 100 पैकेट बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए ढाका में भारतीय उच्चायोग को भेजे जाएंगे।’’

वर्ष 1971 में त्रिपुरा में बांग्लादेश से दस लाख से अधिक शरणार्थी आए थे। उनकी संख्या उस समय की राज्य की आबादी से अधिक थी। शेख हसीना की सरकार के बनने के बाद से बांग्लादेश ने त्रिपुरा के साथ भूमि, रेल और ऊर्जा संपर्क को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उपहार में दिए जाने वाले अनानास राज्य के फल उगाने के लिए प्रसिद्ध गोमती जिले के अम्पी ब्लॉक से एकत्र किए जा रहे हैं।

त्रिपुरा के सभी आठ जिलों में 8,800 हेक्टेयर बाग में हर साल अनुमानित तौर पर 1.30 लाख मीट्रिक टन अनानास उगाए जाते हैं, जिन्हें विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया