लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने ब्रू शरणार्थियों के लिए बन रहे पुनर्वास स्थल का दौरा किया

By भाषा | Updated: April 29, 2021 22:04 IST

Open in App

अगरतला, 29 अप्रैल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने बृहस्पतिवार को धलाई जिले के जनजातीय इलाके हादुकुलूक में ब्रू शरणार्थियों के लिए बन रही पुनर्वास कालोनी का मुआयना किया और ब्रू समुदाय के लोगों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कुल मिलाकर ब्रू समुदाय के 92 परिवारों के 426 लोगों को उत्तर त्रिपुरा जिले के राहत शिविर से 19 अप्रैल को हादुकुलूक लाया गया था। समुदाय के लोगों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए सरकार द्वारा प्रदान की गई जमीनों पर घर बनाकर उन्हें बसाया जाएगा।

ज्ञात हो कि ब्रू समुदाय के लोग पड़ोसी राज्य मिजोरम के रहने वाले हैं। वहां 1996 में हुए सांप्रदायिक दंगे के कारण ब्रू जनजाति के हजारों लोग भाग कर पड़ोसी राज्य त्रिपुरा के शरणार्थी शिविरों में चले गए थे।

देब ने इस अवसर पर कहा कि ब्रू शरणार्थियों के पुनर्वास का काम समुदाय के नेताओं और प्रशासन के प्रयासों से जारी है। उन्होंने कहा कि जिन्हें जमीन आवंटित हो चुकी हैं वह बारिश के मौसम से पहले अपने घरों को तैयार कर लें।

उन्होंने कहा, ‘‘एक साल बाद मैं फिर यहां का दौरा करूंगा तब तक यह सुंदर गांव के रूप में विकसित हो चुका होगा। मैं ब्रू समुदाय के लोगों से आग्रह करूंगा कि वे स्थानीय लोगों के साथ अच्छे संबंध विकसित करें और उनसे सब कुछ साझा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह