लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:54 IST

Open in App

अगरतला, सात अप्रैल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब बुधवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद घर पर पृथक-वास में चले गये हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने ट्वीट में कहा, “मैं कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाया गया हूं। मैंने चिकित्सकों की सलाह पर खुद को घर में पृथक कर लिया है। मैं हर किसी से कोविड के लिहाज से उचित व्यवहार करने और सुरक्षित रहने का आग्रह करता हूं।”

पश्चिम त्रिपुरा जिले की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संगीता चक्रवर्ती ने कहा कि देब के नमूने बुधवार को लिए गए और रेपिड एंटीजन जांच में सामने आया कि वह संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा, “हमने आरटी-पीसीआर जांच के जरिए दोबारा पुष्टि के लिए नमूने एकत्र कर लिए हैं।”

देब के परिवार के दो सदस्य पिछले साल अगस्त में संक्रमण की चपेट में आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं