लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने कोविड के कारण 10वीं, 12वीं की राज्य बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं

By भाषा | Updated: June 19, 2021 22:38 IST

Open in App

अगरतला, 19 जून त्रिपुरा सरकार ने इस साल के लिये राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शनिवार को रद्द कर दीं। शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले 73 हजार से ज्यादा छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया। नाथ ने यहां सचिवालय में संवाददाताओं को बताया, “त्रिपुरा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीबीएसई) और विभाग ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त रूप से बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया। हमनें स्वास्थ्य विशेषज्ञों और छात्रों के अभिभावकों से सुझाव लिये थे।”

मंत्री ने कहा कि इस साल माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं के लिये 73818 छात्रों ने नामांकन कराया था। वर्ष 2021 के लिए राज्य बोर्ड की परीक्षाएं 18 मई को शुरू होने वाली थीं लेकिन कोविड-19 के हालात को देखते हुए इन्हें टाल दिया गया था।

उन्होंने कहा कि 21 जून को एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी जो 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के लिये प्रस्ताव देगी और 31 जुलाई को नतीजों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो छात्र मूल्यांकन से संतुष्ट नहीं होंगे, उन्हें स्थिति में सुधार होने पर परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos