Tripura Cabinet Expansion: त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 3, 2025 14:27 IST2025-07-03T14:05:13+5:302025-07-03T14:27:44+5:30

Tripura Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी।

Tripura Cabinet Expansion BJP MLA Kishor Barman takes oath as cabinet minister in Tripura | Tripura Cabinet Expansion: त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Tripura Cabinet Expansion

HighlightsTripura Cabinet Expansion:  टीएमपी के दो मंत्री और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक सदस्य है।Tripura Cabinet Expansion: 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि एक पद अब भी रिक्त था।Tripura Cabinet Expansion: दो विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

Tripura Cabinet Expansion: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। त्रिपुरा में भाजपा विधायक किशोर बर्मन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक किशोर बर्मन ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सिपाहीजाला जिले के नलचर निर्वाचन क्षेत्र के 44 वर्षीय विधायक को राज्यपाल एन इंद्रसेन रेड्डी ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई। नए मंत्री के शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री माणिक साहा के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई।

मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री समेत भाजपा के नौ सदस्य हैं, जबकि टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के दो और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के एक मंत्री हैं।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पर लौटने के बाद साहा मुख्यमंत्री बने थे।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले टिपरा मोथा पार्टी (टीएमपी) के उनकी सरकार में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी के दो विधायकों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया था। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अगरतला में राजभवन में राज्यपाल एन. इंद्रसेन रेड्डी से मुलाकात की थी। इस 12 सदस्यीय मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 9 सदस्य हैं।

Web Title: Tripura Cabinet Expansion BJP MLA Kishor Barman takes oath as cabinet minister in Tripura

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे