त्रिपुरा में भाजपा को झटका, दो विधायक सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में होंगे शामिल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2022 13:31 IST2022-02-07T13:28:12+5:302022-02-07T13:31:31+5:30
भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
अगरतलाः त्रिपुरा के पूर्व मंत्री सुदीप रॉय बर्मन और उनके करीबी सहयोगी आशीष कुमार साहा ने सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा भी छोड़ दी। बर्मन और साहा ने अपना इस्तीफा त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती को सौंपा।
रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे। रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। साहा ने बताया ‘‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे।
BJP MLA Sudip Roy Barman and his close associate Asish Kumar Saha tender their resignations from Tripura Legislative Assembly. They also resigned from the primary membership of the BJP.pic.twitter.com/3zNeqG5yLj
— ANI (@ANI) February 7, 2022
हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।’’ दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।