त्रिपुरा: कल भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

By विशाल कुमार | Updated: February 8, 2022 11:36 IST2022-02-08T11:31:39+5:302022-02-08T11:36:30+5:30

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन शायद वे तकनीकी कारणों से कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं। पार्टी से सभी का मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

tripura bjp mlas joined congress sudip roy barman and ashish kumar saha | त्रिपुरा: कल भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

त्रिपुरा: कल भाजपा और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

Highlightsकांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों विधायकों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं।बर्मन ने कहा कि मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

अगरतला: बीते सोमवार को विधानसभा और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा ने मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों विधायकों ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद बर्मन ने कहा कि कई विधायक तैयार हैं, लेकिन शायद वे तकनीकी कारणों से कुछ महीने और इंतजार करना चाहते हैं। पार्टी से सभी का मोहभंग हो गया है। मुझे लगता है कि त्रिपुरा में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ चुनाव हो सकता है।

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के आलोचक समझे जाने वाले रॉय बर्मन ने सोमवार को कहा था कि मैं त्यागपत्र देने के बाद कार्यमुक्त हो चुका हूं क्योंकि भाजपा नीत सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह नाकाम रही है। त्रिपुरा में लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया है और किसी को बोलने की अनुमति नहीं है।

दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है। वहीं, भाजपा की त्रिपुरा इकाई ने बिप्लब देब सरकार पर किसी भी तरह का खतरा होने की अटकलों को खारिज किया है।

Web Title: tripura bjp mlas joined congress sudip roy barman and ashish kumar saha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे