लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने ब्रू समुदाय से झड़प के बाद असम चले गए चराई लोगों को वापस बुलाने की प्रक्रिया शुरू की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 18:10 IST

Open in App

अगरतला, 31 जुलाई त्रिपुरा की सरकार ने चराई जनजाति के उन 640 सदस्यों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की है जो मिजोरम के विस्थापित ब्रू समुदाय के सदस्यों के साथ झड़प के बाद पड़ोसी राज्य असम भाग गए थे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर त्रिपुरा जिले में 26 जुलाई को कास्को ब्रू शिविर के निकट स्थानीय जनजातीय लोगों तथा ब्रू लोगों के बीच झड़प होने से 13 लोग घायल हो गए थे। इस घटना के बाद 640 चराई लोग असम के करीमगंज जिले के पाथरकांडी के मानिकबान कस्बे में चले गए थे।

उत्तर त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक भानुपाड़ा चक्रवर्ती ने बताया कि पानीसागर के विधायक बिनॉय भूषण दास अधिकारियों के साथ शनिवार को मानिकबान गए जहां उन्होंने चराई लोगों को वापस लौटने के लिए राजी करने का प्रयास किया।

चक्रवर्ती ने बताया कि झड़प दरअसल तब हुई जब कुछ ब्रू लोगों ने दामचेरा खंड में सड़क किनारे दुकान खोली जिस पर स्थानीय चराई लोगों और हलम जनजाति के लोगों ने आपत्ति जताई। दुकानदारों ने दुकानें बंद करने से इनकार किया तो झड़प शुरू हो गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ चराई लोग असम के मानिकबान भाग गए थे। शुक्रवार को उन्हें भोजन सामग्री तथा चिकित्सा सहायता भेजी गई और आज स्थानीय विधायक उन्हें वापस लाने के लिए गए। उम्मीद है कि वे जल्द ही घर लौट आएंगे।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राज्य एवं केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में तैनात किया गया है और हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण हैं।

मिजोरम ब्रू डिस्प्लेस्ड पीपल्स फोरम के सचिव ब्रुनो म्शा ने भी चराई लोगों से घरों को लौटने की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos