लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा केंद्रीय योजना में पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बना

By भाषा | Updated: December 29, 2020 17:05 IST

Open in App

अगरतला, 29 दिसंबर त्रिपुरा केंद्र की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के सिलसिले में पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय आवास एवं शहरी मामला मंत्रालय ने पुरस्कारों की घोषणा की और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पत्र लिखकर यह जानकारी दी।

इस राज्य के लिए और उत्साह बढाने वाली बात यह है कि अगरतला नगर निगम ‘सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला नगर निगम’ चुना गया है तथा दक्षिण त्रिपुरा की बेलोनिया निगम परिषद को इस योजना के तहत ‘सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली निगम परिषद’ का खिताब मिला है।

अधिकारियों ने बताया कि एक जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से त्रिपुरा को ये पुरस्कार प्रदान करेंगे।

मोदी इस मौके पर देब के साथ मिलकर लाइट हाउस परियोजा की आधारशिला भी रखेंगे जिसके तहत रेडी टू स्टे 1000 फ्लैट शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा