लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभाध्यक्ष ने दलबदल कानून के तहत विधायक को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:47 IST

Open in App

त्रिपुरा, दो नवंबर त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक आशीष दास को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नहीं उनके खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि दास को यह नोटिस 28 अक्टूबर को जारी किया गया और उनसे सात दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

विधानसभाध्यक्ष ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यदि निर्धारित समय के भीतर उनका जवाब नहीं आया तो उन्हें पेश होने के लिए कहा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।"

दास ने अक्टूबर में कोलकाता की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कार्यशैली की आलोचना की थी तथा सत्तारूढ़ भाजपा की गतिविधियों की आलोचना की थी। उन्होंने अपना सिर मुंडवाकर और कोलकाता में गंगा नदी में डुबकी लगाने के बाद भाजपा छोड़ दी थी। हालांकि, उन्होंने भाजपा के विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया।

त्रिपुरा विधानसभा में मुख्य सचेतक कल्याणी रॉय ने 27 अक्टूबर को विधानसभाध्यक्ष को पत्र लिखकर दास को "पार्टी विरोधी गतिविधियों" के कारण विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

दास यहां 31 अक्टूबर को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया