लाइव न्यूज़ :

Tripura Assembly Election: भाजपा IPFT के साथ मिलकर लड़ेगी त्रिपुरा चुनाव, 55-5 सीटों का बंटवारा, सीएम माणिक साहा ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2023 08:04 IST

भाजपा त्रिपुरा इकाई ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पुराने सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और अपने सहयोगी को पांच सीट दी हैं, जो उसे 2018 के चुनाव मिली सीट से चार कम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री माणिक साहा ने गठबंधन की घोषणा करते हुए अगरतला में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी। आईपीएफटी भाजपा के साथ मिलकर पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। नयी दिल्ली में भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 54 उम्मीदवारों की सूची जारी की।

अगरतला/नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पुराने सहयोगी इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है और अपने सहयोगी को पांच सीट दी हैं, जो उसे 2018 के चुनाव मिली सीट से चार कम हैं।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने गठबंधन की घोषणा करते हुए अगरतला में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा 55 सीट पर चुनाव लड़ेगी। संवाददाता सम्मेलन में मौजूद आईपीएफटी के वरिष्ठ नेता शुक्ला चरण नोआतिया ने कहा कि पार्टी भाजपा के साथ मिलकर पांच सीट पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष प्रेम कुमार रियांग ने सीट बंटवारे के फैसले को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री साहा बारडोवली (शहर) से चुनाव लड़ेंगे, जिस सीट पर उन्होंने पिछले साल हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

इससे पहले दिन में नयी दिल्ली में भाजपा ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक सहित 11 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है। इस सूची के कुछ घंटे बाद भाजपा ने छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके साथ ही पार्टी ने 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सूची की घोषणा शनिवार को की गई, जबकि नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ दो दिन बचे हैं।

भाजपा की सूची के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से मैदान में उतारा गया है। भाजपा नेताओं-अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की। भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं।

वर्ष 2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी। उससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा में 25 साल तक शासन किया था। माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है। 

टॅग्स :त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं