लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने अगरतला नगर निगम क्षेत्र में 17-26 मई तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:39 IST

Open in App

अगरतला, 16 मई त्रिपुरा सरकार ने कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर अगरतला नगर निगम क्षेत्र में 17 मई से नौ दिवसीय ‘कोरोना कर्फ्यू’ लगाने की रविवार को घोषणा की।

राज्य के विधि मंत्री रतन लाल नाथ ने बताया कि उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला किया गया।

विधि मंत्री ने कहा, ‘‘शनिवार को बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मंत्रियों ने एकमत से कहा कि संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए कोविड-19 के सख्त प्रोटॉकॉल लागू होने चाहिए।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य में पश्चिम त्रिपुरा संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम राज्य के लोगों से कोविड-19 के निर्देशों का पालन करने और जांच कराने तथा टीका लेने का आग्रह करते हैं। हमारे पास 17 मई को सुबह पांच बजे से 26 मई सुबह पांच बजे तक ‘कोरोना कर्फ्यू’ लागू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।’’

पश्चिम त्रिपुरा जिला प्रशासन ने एक अधिसूचना में कहा कि सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, खेल परिसर, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थान बंद रहेंगे।

इस दौरान सभी तरह के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक जमावड़े पर पाबंदी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग