लाइव न्यूज़ :

ट्रिपलआईटी और एमएनआईटी ने शोध कार्यों के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:41 IST

Open in App

प्रयागराज, नौ मार्च भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) और मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) ने पहली बार औपचारिक रूप से मिलकर शैक्षिक एवं शोध के क्षेत्र में आदान प्रदान करने के लिए मंगलवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया।

ट्रिपलआईटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रोफेसर पी. नागभूषण ने इस समझौते को नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों को पूरा करने की तरफ एक बड़ा कदम बताया। इस समझौते से दोनों संस्थान अपनी चाहरदीवारी से बाहर आकर संयुक्त रूप से किसी भी शोध या शैक्षणिक कार्यक्रम को राष्ट्र के नाम समर्पित कर सकेंगे।

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने कहा कि दोनों संस्थान शैक्षणिक कार्यों के आदान प्रदान के अलावा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कुछ नए शोध कार्य करेंगे। इस समझौते से भविष्य की नई राहें खुलेंगी।

इस मौके पर ट्रिपलआईटी की कुलसचिव डाक्टर विजयश्री तिवारी और एमएनआईटी के कुलसचिव डाक्टर सर्वेश तिवारी ने ट्रिपलआईटी के झलवा कैंपस में दोनों संस्थानों के निदेशक की उपस्थिति में समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी