तृणमूल के दावे खोखले, चुनाव ने दिखाया कि त्रिपुरा के लोगों को भाजपा पर भरोसा है: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 28, 2021 13:31 IST2021-11-28T13:31:01+5:302021-11-28T13:31:01+5:30

Trinamool's claims hollow, polls show people of Tripura have faith in BJP: Dilip Ghosh | तृणमूल के दावे खोखले, चुनाव ने दिखाया कि त्रिपुरा के लोगों को भाजपा पर भरोसा है: दिलीप घोष

तृणमूल के दावे खोखले, चुनाव ने दिखाया कि त्रिपुरा के लोगों को भाजपा पर भरोसा है: दिलीप घोष

कोलकाता, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा नगर निकाय चुनाव के परिणामों ने पूर्वोत्तर राज्य में पैठ जमाने के तृणमूल कांग्रेस के दावों के ‘‘खोखलेपन’’ को उजागर कर दिया है और राज्य के लोगों को भाजपा पर भरोसा है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत के दौरान त्रिपुरा में चुनाव प्रचार करने वाले तृणमूल कार्यकर्ताओं को ‘‘किराए के लोग’’ बताया और कहा कि भाजपा और राज्य के लोगों के बीच ‘‘मजबूत संबंध’’ हैं।

उन्होंने कहा कि तृणमूल त्रिपुरा में अपना खाता तब तक नहीं खोल सकती जब तक ‘‘भाजपा किसी सीट से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला न कर ले।’’

घोष ने कहा, ‘‘नगर निकाय चुनाव के परिणाम उम्मीद के अनुसार आए हैं। तृणमूल का त्रिपुरा में खाता खुलने का कोई आसार नहीं है। उन्होंने केवल शोर मचाया। यह फैसला दर्शाता है कि पश्चिम बंगाल से आए किराए के लोग ऐसे राज्य में किसी पार्टी को अपना आधार बनाने में मदद नहीं कर सकते, जिसका भाजपा पर भरोसा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Trinamool's claims hollow, polls show people of Tripura have faith in BJP: Dilip Ghosh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे