लाइव न्यूज़ :

तृणमूल का दावा- ममता की मौजूदगी में गोवा कांग्रेस के कई सदस्य पार्टी में शामिल हुए

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:27 IST

Open in App

पणजी, 14 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दो दिवसीय गोवा यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई सदस्य तृणमूल में शामिल हुए हैं।

तृणमूल ने एक बयान में कहा कि गोवा विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले कांग्रेस के जो सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं उनमें अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पूर्व सदस्य मार्थ सल्दान्हा शामिल हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरूद्ध विपक्ष की धुरी के रूप में अपने को पेश करने में जुटीं बनर्जी ने सोमवार को गोवा में एक रैली को संबोधित किया जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक चर्चिल अलेमाओ और उनकी बेटी तृणमूल में शामिल हुईं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी भाजपा के विरूद्ध अपनी पार्टी तृणमूल को शानदार विजय दिला चुकीं बनर्जी ने कहा था कि गोवा में तृणमूल के नेतृत्व में भाजपा विरोधी गठबंधन पहले ही बन चुका है और यदि कांग्रेस उससे जुड़ना चाहती है तो यह उसपर निर्भर करता है।

विज्ञप्ति के अनुसार बनर्जी की गोवा यात्रा के दौरान सोमवार को कांग्रेस एवं आम आदर्मी पार्टी से जुड़े 31 सदस्यों ने तृणमूल का हाथ थाम लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos