लाइव न्यूज़ :

तृणमूल की पक्षपातपूर्ण नीति के चलते पश्चिम बंगाल में लाखों लोग कोविड-19 टीके से वंचित: अधिकारी

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:12 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में सरकार की ‘पक्षपातपूर्ण नीति’ के कारण लाखों लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने के मौके से वंचित करने को लेकर बृहस्पतिवार को सत्तारूढ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की निंदा की।

अधिकारी ने दावा किया कि केंद्र द्वारा भेजी गयी टीके की कम से कम नौ लाख शीशियां बर्बाद कर दी गयीं जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया था कि राज्य मई से सभी को मुफ्त टीका लगाएगा एवं जरूरत पड़ी तो टीके खरीदेगा भी।

उन्होंने एक बैठक में भाजपा के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों से कहा, ‘‘ लेकिन , पूरी तरह पलटी मारते हुए, उन्होंने अपना रूख बदल लिया एवं अब वह अपने राज्य में टीकाकरण की धीमी रफ्तार का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ रही हैं।’’

अधिकारी ने आरोप लगाया , ‘‘तृणमूल कांग्रेस सरकार ने (टीके) महज कुछ लाख शीशियां खरीदी हैं जबकि अन्य राज्यों ने इस मोर्चे पर अच्छा काम किया है। सत्तारूढ़ पार्टी मानव जीवन, पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ लोगों के जीवन पर राजनीति करना चाहती है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में टीका संकट ‘तृणमूल कांग्रेस के करीबी’ लोगों को टोकन देने एवं लाइनों में खड़े लोगों को बाट जोहते छोड़ देने के चलते पैदा हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ लाखों भाजपा समर्थकों का क्या होगा? क्या उन्हें कोविड-19 से बचने का हक नहीं है? क्या उनके माता-पिता को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार नहीं है।’’

विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में आये अधिकारी ने पार्टी के स्वास्थ्यस्वयंसेवकों से केंद्र द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने की सलाह दी।

भारी वर्षा के बाद राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा अत्यधिक पानी छोड़ने के आरोपों में सच नहीं बोल रही हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ डीवीसी में राज्य के प्रतिनिधि हैं जो सरकार के अधिकारियों को पानी छोड़े जाने के बारे में सूचना देते हैं। इस सरकार के पास पिछले कुछ सालों में हर साल आ रही बाढ़ की स्थिति से निपटने की कोई आकस्मिक योजना नहीं है।’’

अधिकारी के बयान पर तृणमूल के राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने कहा कि उनकी तरह के भाजपा नेता ‘हताशा में’ बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह