लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार तृणमूल कार्यकर्ताओं को छोड़ा गया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:10 IST

Open in App

अगरतला, 21 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष लाल सिन्हा समेत कई नेता और कार्यकर्ता बुधवार को उनाकोटी जिले में शहीद दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किये गए कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया।

वर्ष 1993 में आज के दिन कोलकाता में उस समय कांग्रेस में रहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व में आयोजित एक रैली के दौरान कथित रूप से पुलिस की गोलीबारी में मारे गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए तृणमूल कांग्रेस नेता गौरनगर में एकत्र हुए थे।

कैलाशहर पुलिस थाने के प्रभारी पार्थ मुंडा ने कहा, “कोविड नियमों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से एकत्र होने पर 21 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अस्थायी तौर पर जेल में रखा गया था। उन्होंने कहा, “सभी को लगभग तीन घंटे बाद छोड़ दिया गया।”

हालांकि, सिन्हा ने दावा किया कि उनके और तृणमूल कांग्रेस की उनाकोटी जिला इकाई के अध्यक्ष अन्जान चक्रवर्ती समेत पार्टी के 82 कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए जब मैं पार्टी का झंडा फहरा रहा था तब पुलिस ने पार्टी के 82 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?