लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के केशपुर में तृणमूल कार्यकर्ता की चाकू घोंपकर हत्या, सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 1, 2021 10:15 IST

Open in App

केशपुर (पश्चिम बंगाल), एक अप्रैल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान शुरू होने से पहले बृहस्पतिवार तड़के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस ने बताया कि उत्तम दोलुई (48) कुछ लोगों के साथ जिले में केशपुर इलाके के हरिहरपुर में एक स्थानीय क्लब में थे, तभी करीब 10-15 लोगों ने उन पर धारदार हथियारों से कथित रूप से हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनकी मिदनापुर स्थित अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

दोलुई के परिवार ने आरोप लगाया कि इलाके में चुनाव से पहले तनाव पैदा करने और मतदाताओं को डराने के इरादे से भाजपा के ‘‘गुंडों’’ ने दोलुई पर हमला किया।

भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हिंसा करने का कोई कारण नहीं है, क्योंकि वह केशपुर सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

इस घटना से क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है। क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा का इतिहास रहा है।

चुनाव आयोग ने कहा कि घटना को लेकर जिला अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है।

पुलिस ने बताया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत केशपुर में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है