लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए दी राहत राशि को तृणमूल ने हड़प लिया: शाह

By भाषा | Updated: March 23, 2021 14:51 IST

Open in App

गोसाबा (पश्चिम बंगाल), 23 मार्च केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए उन पर सुंदरबन क्षेत्र में चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए भेजी राशि को ‘‘हड़पने’’ का आरोप लगाया।

शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर ‘‘पैसे खाने’’ का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘ ‘भतीजा एंड कम्पनी’ ने चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा भेजा पैसा हड़प लिया। ’’

शाह ने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो कथित राहत राशि हड़पने के मामले की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।

गृह मंत्री ने यहा एक रैली में कहा, ‘‘ केन्द्र सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए राहत राशि भेजी थी। लेकिन तृणमूल कांग्रेस के नेता उसे हड़प गए और उसे जनता तक नहीं पहुंचने दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम सत्ता में आए तो, भाजपा राहत राशि के वितरण को लेकर हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक समिति का गठन करेगी। भ्रष्टाचार में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ केन्द्र ने ‘अम्फान’ से निपटने के लिए 10,000 करोड़ रुपये की राहत राशि दी थी। क्या आपको एक रुपया भी मिला? सारा पैसा कहां गया? ‘भतीजा एंड कम्पनी’ ने चक्रवात ‘अम्फान’ से निपटने के लिए केन्द्र द्वारा भेजा सारा पैसा हड़प लिया।’’

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर ‘‘केन्द्र की योजनाएं राज्य में लागू ना करने देने’’ को लेकर भी निशाना साधा।

शाह ने आरोप लगाया कि बनर्जी जनता की बजाय केवल अपने भतीजे की भलाई के लिए काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ ममता दीदी भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने में लगी हुई हैं। क्या आप उनके भतीजे को मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं? अगर नहीं तो भाजपा को वोट दें।’’

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा, सत्तारूढ़ तृणमूल के ‘‘गुंडों और सिंडिकेट’’ का सामना करने को तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें तृणमूल के इस सिंडिकेट शासन को खत्म करना है। हम इस संस्कृति को खत्म करेंगे।’’

पश्चिम बंगाल की 294 की सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से लेकर 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान होगा। मतगण्ना दो मई को की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे