लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने केन्द्रीय बलों की गोलीबारी में चार लोगों की मौत मामले में चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:51 IST

Open in App

कोलकाता,10 अप्रैल पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के माथाभांगा में कथित तौर पर केन्द्रीय बलों की गोलीबारी से चार लोगों की मौत के मामले पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगा है।

पार्टी की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने कहा, ‘‘ हमें यह कहते हुए बेहद दुख हो रहा है कि केन्द्रीय बलों की गोलीबारी में माथाभांगा में चार लोग मारे गए और चार लोग घायल हुए हैं। हम यह भी कहना चाहते हैं कि केन्द्रीय बल अपराध कर रहे हैं और सभी हदों को पार कर रहे हैं। चुनाव आयोग को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’

सेन ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्रीय बलों की अधिकता की बात उठाई तो उन्हें दो बार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

उन्होंने कहा,‘‘ अब राज्य की जनता जानना चाहती है कि चुनाव आयोग कारण बताए कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना कैसे हुई।’’

तृणमूल नेता ने कहा,‘‘ ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट भारी मतों के अंतर से पहले ही जीत ली है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को केवल स्वप्न दिखा रही है।’’

उन्होंने एक कथित वीडियो क्लिपिंग भी दिखाई जिसमें केन्द्रीय बल रात में तृणमूल कांग्रेस के शिविरों को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल