लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने नगर निगम चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, 39 पार्षदों के टिकट कटे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:55 IST

Open in App

कोलकाता, 26 नवंबर तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को 144 वार्ड वाले कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की और 39 मौजूदा पार्षदों को टिकट नहीं दिया।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल ने 2015 के पिछले केएमसी चुनावों में 126 वार्ड में जीत हासिल की थी।

लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, "पार्टी ने 39 मौजूदा पार्षदों को फिर से मैदान मे नहीं उतारने का फैसला किया है। हम उनका इस्तेमाल किसी अन्य संगठनात्मक कार्यों में करेंगे।" उन्होंने कहा कि पार्टी ने 64 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है और इसके अलावा 23 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।

राज्यसभा सदस्य शांतनु सेन, जो निवर्तमान केएमसी बोर्ड में पार्षद भी थे, को इस बार उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।

पार्टी महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि केएमसी प्रशासक मंडल के अध्यक्ष फिरहाद हकीम सहित छह मौजूदा विधायकों को भी टिकट दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो