लाइव न्यूज़ :

तृणमूल ने प. बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार पर 154 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली तृणमूल कांग्रेस ने प्रदेश में इस साल हुये विधानसभा चुनावों में चुनाव प्रचार पर 154.28 करोड़ रुपये खर्च किये।

तमिलनाडु में चिर प्रतिद्वंद्वी अन्नाद्रमुक से सत्ता छीनने वाली द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) ने राज्य के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव प्रचार पर 114.14 करोड़ रुपये (1,14,14,08,525 रुपये) से अधिक खर्च किए। चुनाव आयोग को इन पार्टियों द्वारा सौंपे गए चुनाव व्यय विवरण में यह जानकारी दी गई है।

आयोग ने राजनीतिक दलों के इन खर्चों का विवरण अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक किया है ।

चुनाव से पहले तमिलनाडु में सत्ता पर काबिज अन्नाद्रमुक ने विधानसभा चुनावों में प्रचार पर 57.33 करोड़ (57,33,86,773) रुपये खर्च किये । इसमें पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में प्रचार पर किये गये खर्च भी शामिल हैं ।

असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 84.93 करोड़ (84,93,69,986) रुपये प्रचार पर खर्च किये। इसी प्रकार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने चार राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव प्रचार पर 13.19 करोड़ रुपये खर्च किये।

तृणमूल कांग्रेस, भाकपा और कांग्रेस मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी हैं, जबकि द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक की मान्यता क्षेत्रीय दल के रूप में है ।

भाजपा द्वारा इन राज्यों में विधानसभा चुनाव में प्रचार पर किया गया खर्च अब तक उपलब्ध नहीं हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos