लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के सांसदों ने निर्वाचन आयोग से मिल छह विधानसभा सीटों पर शीघ्र उपचुनाव की मांग की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल के एक शिष्टमंडल ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग से मुलाकात कर पश्चिम बंगाल विधानसभा की छह सीटों पर जल्द से जल्द उपचुनाव कराने की मांग की।

आयोग को सौंपे ज्ञापन में पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई है और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उपचुनाव कराने के लिए अनुकूल माहौल है।

तृणमूल कांग्रेस के शिष्टमंडल में छह सांसद शामिल थे।

ज्ञापन में तृणमूल कांग्रेस ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामले अब कम से कम 17 गुना घट गए हैं और 14 जुलाई तक 831 से कम मामले ही रिपोर्ट किए गए। रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में दिन-ब-दिन कमी होती जा रही है।’’

पार्टी ने इस बात पर जोर दिया, ‘‘ऐसे में उपचुनाव कराने के अनुकूल हालात हैं। कोविड के मामलों में कमी को देखते हुए यह आशा की जाती है कि जब तक उपचुनाव की घोषणा की जाएगी और इसे कराया जाएगा, तब तक रोजाना आने वाले मामलों की संख्या में और कमी आएगी। चुनाव प्रचार के दौरान निर्वाचन आयोग की ओर से तय कोविड सुरक्षा मानकों का पालन किया जा सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव हार गई थी। उन्हें मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए पांच नवंबर तक विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना होगा। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस जल्द उपचुनाव के पक्ष में है।

चुनाव परिणाम के बाद भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक शोभनदेब चटोपाध्याय ने सीट खाली कर दी थी ताकि ममता वहां से चुनाव लड़ सकें। ममता भवानीपुर सीट पर 2011 से दो बार जीत चुकी हैं।

दिनहाता, शांतिपुर, शमशेरगंज, खारदाह और जंगीपुर सीटों पर भी उपचुनाव कराने की जरूरत है। ये सीटें मौजूदा विधायकों की मृत्यु या इस्तीफे के चलते रिक्त हुई हैं।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा को आठ चरणों में उस वक्त संपन्न कराया गया जब राज्य में कोविड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट