लाइव न्यूज़ :

तृणमूल सांसद शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल हुए

By भाषा | Updated: March 21, 2021 14:46 IST

Open in App

एगरा (पश्चिम बंगाल), 21 मार्च तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शिशिर अधिकारी, यहां रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर शिशिर ने कहा कि उन्होंने तृणमूल में जगह बनाने के लिए कठिन परिश्रम किया लेकिन उन्हें और उनके बेटों के साथ जैसा व्यवहार किया गया उससे उन्हें पार्टी बदलने पर मजबूर होना पड़ा।

लोकसभा सदस्य शिशिर अधिकारी ने कहा, “(तृणमूल से) जिस प्रकार हमारे परिवार को निकाला गया वह हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा। हम बंगाल में राजनीतिक हमलों और अत्याचार के खिलाफ खड़े होंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम करेंगे।”

इसके साथ ही उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इससे पहले शिशिर ने दावा किया था कि उनके बेटे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराने में सफल होंगे।

शाह ने एगरा में एक जनसभा को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन