लाइव न्यूज़ :

तृणमूल विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को “ठीक से देख लेने” की धमकी दी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:37 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा शासित त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर हमला होने के एक दिन बाद, मंगलवार को तृणमूल के एक विधायक ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को “ठीक से देख लेने” की धमकी दी।

भाजपा ने विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक रूप से धमकी देने के लिए दिनहाटा के विधायक उदयन गुहा के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। गुहा ने फेसबुक पर बंगाली में लिखा, “त्रिपुरा की घटना के बाद, दिनहाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को ठीक से देख लिया जाएगा।”

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया में बवाल मच गया और बहुत से लोगों ने विधायक की आलोचना की तो वहीं कुछ ने उनका समर्थन किया। हालांकि, गुहा ने बाद में स्पष्ट किया, “मैंने अपनी फेसबुक पोस्ट में, किसी पर हमला करने के बारे में नहीं लिखा था।”

मई में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान गुहा के हाथ में चोट आई थी। दिवंगत वाम नेता कमल गुहा के बेटे उदयन की आलोचना करते हुए नटबारी से भाजपा विधायक मिहिर गोस्वामी ने कहा, “हम उदयन गुहा के विरुद्ध मामला दर्ज करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हैं। ऐसा लगता है कि चुनाव के बाद हुई हिंसा के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा उनके विरुद्ध लगाए गए आरोप सही हैं।”

गोस्वामी की मांग पर, तृणमूल के वरिष्ठ नेता और राज्य के कृषि मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि गुहा “भाजपा कार्यकर्ताओं की देखभाल करने और उनके साथ शांतिपूर्वक रहने के विषय में कह रहे थे, और वह यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि दिनहाटा में प्रतिक्रिया स्वरूप की गई कार्रवाई में भाजपा के एक भी सदस्य को नुकसान न पहुंचे।”

चट्टोपाध्याय ने कहा, “भाजपा जैसी कोई पार्टी ही ऐसी टिप्पणी को तोड़ मरोड़ सकती है जिसका मतलब कानून को हाथ में लेना या भाजपा को सबक सिखाना कतई नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह