लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के दिग्गज विधायक तमोनाश घोष का निधन, पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 24, 2020 09:36 IST

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के कारण 11 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 580 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 370 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,728 पहुं गई। 

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। 

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के विधायक तमोनाश घोष का अस्पताल में निधन हो गया है। तमोनाश घोष मई में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वह बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष भी थे। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। 

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए कहा, 'बहुत बहुत दुखद। 1998 से पार्टी के कोषाध्यक्ष और फाल्टा से 3 बार के विधायक तमोनश घोष आज हमें छोड़ना चले गए हैं। 35 से अधिक वर्षों तक हमारे साथ रहे, वह लोगों और पार्टी के के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से बहुत योगदान दिया।' ममता ने आगे कहा, 'उन्होंने शून्य कर दिया है जिसे भरना मुश्किल होगा। हम सभी की ओर से, उनकी पत्नी झरना, उनकी दो बेटियों, दोस्तों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक संवेदना।'आपको बता दें, पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 के कारण 11 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस बीमारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 580 पहुंच गई, जबकि संक्रमण के 370 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,728 पहुं गई। 

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। उसमें कहा गया कि मरने वाले 11 में से नौ मरीजों को अन्य कई बीमारियां थी।। राज्य में अब कोरोना वायरस से संक्रमित 4,930 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 531 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। पश्चिम बंगाल में मरीजों के ठीक होने की दर 62.58 प्रतिशत हो गई। मंगलवार तक राज्य में इस बीमारी से कुल 9,218 लोग ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :टीएमसीपश्चिम बंगालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया