लाइव न्यूज़ :

तृणमूल विधायक ने विधानसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

By भाषा | Updated: March 5, 2021 16:00 IST

Open in App

कोलकाता, पांच मार्च तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं और पार्टी छोड़ने के बीच तृणमूल के एक और विधायक समीर चक्रवर्ती ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व ने कहा कि वे इस मुद्दे पर चक्रवर्ती से बात करेंगे।

चक्रवर्ती ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैंने पार्टी सुप्रीमो (ममता बनर्जी) को बता दिया है कि मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता, लेकिन पार्टी के लिए प्रचार करूंगा।

चक्रवर्ती पहली बार बांकुरा जिला में तालडंगरा से विधायक चुने गये थे। वह टीवी समाचार चैनलों पर होने वाले कार्यक्रमों में तृणमूल का जाना माना चेहरा हैं और इन कार्यक्रमों में विभिन्न मुद्दों पर टीएमसी का विचार रखते हैं।

भाजपा नेता सायंतन बसु ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के साथ तालडंगरा निर्वाचन क्षेत्र में टीएमसी भाजपा से बेहद पीछे थी और यहां से भगवा पार्टी के सुभाष सरकार विजयी रहे थे। यह क्षेत्र बांकुरा संसदीय क्षेत्र में पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे