लाइव न्यूज़ :

इस्तीफा देने वाले तृणमूल विधायक प्रबीर घोषाल को पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: January 26, 2021 18:09 IST

Open in App

कोलकाता, 26 जनवरी उत्तरपाड़ा से विधायक प्रबीर घोषाल द्वारा पार्टी के दो पदों से इस्तीफा देने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

घोषाल ने यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया था कि पार्टी के एक ताकतवर वर्ग द्वारा उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने दिया जा रहा है।

घोषाल ने यह स्पष्ट किया था कि वह विधायक के पद पर बने रहेंगे और तृणमूल छोड़ने का अभी उनका कोई इरादा नहीं है।

एक सूत्र के अनुसार पार्टी ने घोषाल को नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों को प्रेस के सामने उजागर क्यों किया।

इसके साथ ही पार्टी ने भविष्य में ऐसा न करने के प्रति चेताया है।

घोषाल ने हुगली जिला समिति और तृणमूल के प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे यह निर्णय लेने पर बाध्य होना पड़ा क्योंकि पार्टी में एक लॉबी है जो मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र में काम नहीं करने देना चाहती। लोगों की जरूरतों को देखते हुए मैं विधायक के तौर पर काम करता रहूंगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनके उत्तरपाड़ा सीट से दोबारा चुनाव लड़ने की स्थिति में उन्हें हराने की साजिश रची जा रही है।

घोषाल ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस में आंतरिक घमासान के चलते पार्टी को लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी